समुद्र-तट पर मैंने देखी
दूर तक फैली हुई रेत,
उंगली चलाई, तो देखा,
आसानी से चल रही थी।
जल्दी-जल्दी लिखने लगा मैं,
तस्वीरें बनाने लगा,
अचानक एक लहर आई,
सब कुछ बहा ले गई।
समुद्र-तट पर मैंने जाना
कि जहां लिखना आसान होता है,
वहाँ मिट जाने का ख़तरा
बहुत ज़्यादा होता है।

आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में सोमवार 10 अगस्त, 2026 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!
जवाब देंहटाएंमिटा दिया जाना ज्यादा आसान है
जवाब देंहटाएंसुंदर
जवाब देंहटाएंलिखना जब एक संघर्ष बन जाये जैसे किसी चट्टान पर लिखना तब भी एक न एक वक्त ऐसा आएगा जब वह मिट जाए, पर लिखना जब समाज के दिल पर होता है तब वह अमर हो जाता है
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर
जवाब देंहटाएंवाह … बढ़िया
जवाब देंहटाएं