top hindi blogs

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

864. समुद्र-तट पर मैंने जाना

 





समुद्र-तट पर मैंने देखी 

दूर तक फैली हुई रेत,

उंगली चलाई, तो देखा,

आसानी से चल रही थी। 


जल्दी-जल्दी लिखने लगा मैं,

तस्वीरें बनाने लगा,

अचानक एक लहर आई,

सब कुछ बहा ले गई। 


समुद्र-तट पर मैंने जाना 

कि जहां लिखना आसान होता है, 

वहाँ मिट जाने का ख़तरा 

बहुत ज़्यादा होता है। 



6 टिप्‍पणियां:

  1.  आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में  सोमवार 10 अगस्त, 2026 को लिंक की जाएगी ....  http://halchalwith5links.blogspot.in  पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  2. मिटा दिया जाना ज्यादा आसान है

    जवाब देंहटाएं
  3. लिखना जब एक संघर्ष बन जाये जैसे किसी चट्टान पर लिखना तब भी एक न एक वक्त ऐसा आएगा जब वह मिट जाए, पर लिखना जब समाज के दिल पर होता है तब वह अमर हो जाता है

    जवाब देंहटाएं