top hindi blogs

गुरुवार, 23 जुलाई 2026

862. जुगनू

 


जब डूब जाता है सूरज,

आकाश में नहीं होते चाँद-सितारे,

जब नहीं चमकती बिजली,

नहीं जलती कोई लालटेन,

चुक जाते हैं दीपक के तेल-बाती,

जब नहीं भड़कता कहीं कोई शोला, 

जब नहीं सूझता हाथ को हाथ,

घनघोर अंधेरा हँसता है ठठाकर,

तब मैं उठाता हूँ बीड़ा,

निकलता हूँ बाहर,

ललकारता हूँ अँधेरे को,

करता हूँ उद्घोष 

कि रौशनी अभी ज़िंदा है। 


4 टिप्‍पणियां:

  1. इस चकाचौंध,धुंध और प्रदूषण से भरे
    वातावरण में जुगनू अभी भी ज़िंदा हैं यही
    सुखद है।
    सादर।
    -------
    जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना शुक्रवार २५ जुलाई २०२६ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं