पिता की मृत्यु के बाद
कोई कौआ कभी
हमारी मुंडेर पर नहीं आया,
पितृपक्ष में भी नहीं.
माँ कहती है,
पिता ख़ुश नहीं थे
अपने अंतिम दिनों में,
कई बार भूखे पेट सो जाते थे.
पिता को अगर भूख लगी,
तो कहीं और चले जाएंगे,
माँ जानती है
कि वे कभी नहीं आएँगे
इस घर में अपना ग्रास लेने.



