दुर्गा पूजा गई,
दिवाली आई,
दिवाली गई,
छठ आई।
एक साथ आए हैं
इतने सारे त्योहार,
कैसे बर्दाश्त करें हम
इतनी सारी ख़ुशियाँ?
**
अच्छा है,
मना रहे हम
त्योहार पर त्योहार,
पर ख़ुश रहने के लिए
ज़रूरी क्यों है
किसी बहाने का होना?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें