अपनी दुनिया में वह
बहुत दुःखी था,
मुझे तरस आया,
मैंने उसे स्वर्ग में रखा,
वह वहाँ भी दुःखी था.
उसके लिए स्वर्ग और नरक
दोनों एक जैसे थे,
उसमें वह हुनर था
कि स्वर्ग को भी नरक बना दे.
असल में दुःख बाहर नहीं,
उसके अंदर ही था,
स्वर्ग में भी सुखी होना
उसके वश में नहीं था.
