तय किया है उन्होंने कि जनसेवा करेंगे,
संकल्प से उनके भगवान बचाए.
वे करते कम हैं, गिनाते ज़्यादा हैं,
मेहरबानियों से उनकी भगवान बचाए.
वे भी आमंत्रित हैं आज के जलसे में,
कविताओं से उनकी भगवान बचाए.
सुना है,वे आएँगे पीड़ितों से मिलने,
दौरों से उनके भगवान बचाए.
क़ातिलाना है उनकी प्यार-भरी नज़रें,
प्यार से उनके भगवान बचाए.




