तुम मुझसे दूर रहती हो,
जैसे मैं कोरोना होऊं,
पर मैं तुम्हारे अंदर हूँ.
तुम्हें पता नहीं है,
क्योंकि कोई सिम्प्टम नहीं है.
**
मैं क़रीब आया हूँ,
तो हमेशा के लिए,
कोई कोरोना नहीं हूँ
कि कुछ दिन रहूँ,
फिर चला जाऊं.
**
मैंने जान ली है
तुम्हारी नज़रों से
तुम्हारे मन की बात,
अगर छिपाना ही है,
तो नाक-मुँह ही नहीं,
आँखों पर भी लगा लो मास्क.
**
मैं कोरोना नहीं हूँ
कि टीके से चला जाऊँ,
मुझे दूर करना है,
तो दिल से कहो
कि चले जाओ.





