top hindi blogs

शनिवार, 13 जून 2026

859. कोशिश

 


बहुत कोशिशों से मैंने 

कांटे उगाए हैं खुद में,

पर इसका मतलब यह नहीं 

कि अब फूल नहीं खिलते मुझमें। 


मेरे पास आओगे,

तो काँटों का सामना करना पड़ेगा,

मैं कमज़ोर-सा पौधा ही सही,

अपने नाज़ुक फूलों की हिफ़ाज़त के लिए

थोड़ी कोशिश तो कर ही सकता हूँ। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें