एक समय था,
जब मेरी कल्पनाओं के पेड़ में
खूब कविताएँ फला करती थीं,
मैं अच्छे-अच्छे फल चुनकर
अपनी डायरी में सजा देता था,
सारे नुक्सवाले फल
डाल पर छोड़ देता था,
पक्षियों के लिए
या गिरकर सड़ने के लिए.
पर अब मेरी कविताओं का पेड़
पहले जैसा फलदार नहीं रहा,
अब नुक्सवाले फल
मैं डाल पर नहीं छोड़ सकता,
अब मैं उन्हें भी तोड़ता हूँ,
उन्हें भी डायरी में सजाता हूँ.
अब मेरी डायरी पहले की तरह
महकती नहीं, उससे बू आती है,
अब मेरे पाठक कभी-कभी
नाक बंद करके निकल जाते हैं.
अब मैं अकसर सोचता हूँ
कि कविता लिखना छोड़ दूं.
जब मेरी कल्पनाओं के पेड़ में
खूब कविताएँ फला करती थीं,
मैं अच्छे-अच्छे फल चुनकर
अपनी डायरी में सजा देता था,
सारे नुक्सवाले फल
डाल पर छोड़ देता था,
पक्षियों के लिए
या गिरकर सड़ने के लिए.
पर अब मेरी कविताओं का पेड़
पहले जैसा फलदार नहीं रहा,
अब नुक्सवाले फल
मैं डाल पर नहीं छोड़ सकता,
अब मैं उन्हें भी तोड़ता हूँ,
उन्हें भी डायरी में सजाता हूँ.
अब मेरी डायरी पहले की तरह
महकती नहीं, उससे बू आती है,
अब मेरे पाठक कभी-कभी
नाक बंद करके निकल जाते हैं.
अब मैं अकसर सोचता हूँ
कि कविता लिखना छोड़ दूं.



