top hindi blogs

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

874. दिवाली पर सफ़ाई

 


बाहर से ही नहीं,

अंदर से भी करना,

सफ़ाई करो,

तो अच्छी तरह करना। 

**

कूड़ा हटाओ,

तो ध्यान से हटाना,

बेकार समझकर 

फेंक मत देना 

घर की कोई अनमोल चीज़। 

**

बड़े भोले हैं लोग, 

समझते ही नहीं 

कि गहरी जमी  मैल 

नहीं हटती झाड़ू से। 

**

जो तुम हटा रहे हो,

बहुत क़ीमती है,

जो तुम रख रहे हो,

वही कूड़ा है। 

**

कबाड़ी आए,

तो उसे दे देना

घर का सारा कूड़ा,

साथ में दे देना

सारी नफ़रत,

सारा भय,

सारी ग्रंथियां।