top hindi blogs

सोमवार, 9 नवंबर 2015

१९०. आनेवाली दिवाली


आनेवाली है दिवाली,
जलेंगे दिए,
बनेंगे पकवान,
सजेगी रंगोली. 

दिए भले कम हों,
पर ज़्यादा घरों में जलें,
पकवान भले कम बनें,
पर ज़्यादा होंठों तक पहुंचे,
रंगोली के रंग भले कम हों,
पर ज़्यादा आंगनों में सजें।

इस बार की दिवाली 
चमकीली भले कुछ कम हो,
पर उसकी रोशनी का दायरा 
पिछली बार से थोड़ा बड़ा हो.

8 टिप्‍पणियां:

  1. क्या बात है !.....बेहद खूबसूरत रचना....
    आप को दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं...
    नयी पोस्ट@आओ देखें मुहब्बत का सपना(एक प्यार भरा नगमा)
    नयी पोस्ट@धीरे-धीरे से

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ही सुंदर रचना। आपको भी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर प्रस्तुति
    आपको दीप पर्व की सपरिवार हार्दिक शुभकामनायें!

    जवाब देंहटाएं
  4. दीप पर्व की शुभकामनाएँ। सुन्दर रचना।

    जवाब देंहटाएं