top hindi blogs

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

871. सीमाएं

 


जो मैंने सोचा था,

मैं कर नहीं पाया,

जो मैं कर पाया,

मैंने सोचा नहीं था। 


जो मैं कर पाया,

वह बहुत अच्छा था,

पर जो कर नहीं पाया,

उसको कर न पाने से 

मैं उदास रहता हूँ। 


अब मैं न वह कर पाता हूँ, 

जो मैंने करने का सोचा है,

न वह, जो मैं कर सकता हूँ,

पर जो मैंने सोचा नहीं है।  



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें