top hindi blogs

शुक्रवार, 26 मार्च 2021

५४८. होली में



यह कैसा चमत्कार हुआ,

उसने रंग तो सूखा लगाया,

पर मैं भीग गया अंदर तक.

**

खिड़की से उसने गुब्बारा फेंका,

निशाना चूक गया,

पर घायल हो गया मैं. 

**

इस बार पिचकारी बड़ी लेना,

भर लेना उसमें प्यार के रंग 

चलाना मुझ पर उम्र भर . 

**

तुमने जो गुझिया खिलाई,

उसमें चीनी ज़रा कम थी,

पर  मीठी वह बहुत थी. 

**

होली पर मैंने रंग लगाया,

तुम बहुत गुस्सा हुई,

मैं ख़ुश हूँ कि तुमने 

मेरी अनदेखी नहीं की. 

**

आओ, होली में गले मिलते हैं,

बेमन से ही सही,

शुरुआत तो करें. 


18 टिप्‍पणियां:

  1. वाह , ओंकार जी ... गज़ब के भाव .. बहुत खूब ... सूखे रंग से अन्दर तक मन भीग जाना पढ़ कर आनन्द आ गया ...

    जवाब देंहटाएं
  2. क्या बात है ... बहुत लाजवाब ... तंज़ का दंश लिए ...

    जवाब देंहटाएं
  3. निःशब्द कर गयी आपकी रचना गजब भाव

    रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं आ0

    जवाब देंहटाएं
  4. मुग्ध करती रंग बिखेरती रचना - - शुभकामनाओं सह।

    जवाब देंहटाएं
  5. वाह ! चुटीले छंदों के साथ रंगबिरंगी रचना।

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत ही बढ़िया । होली की हार्दिक शुभकामनाएँ ।

    जवाब देंहटाएं
  7. होली के रंगों में सरोबार रचना

    जवाब देंहटाएं
  8. आपकी लिखी कोई रचना  सोमवार 29 मार्च 2021 को साझा की गई है ,
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  9. रंगों का त्योहार,🏵
    लाए जीवन में बहार।🏵🏵🏵
    सफलता👑 चूमें आपके द्वार
    जगत में फैले कीर्ति अपार।।

    स्वस्थता, प्रसन्नता,सौहार्दता लिए यह सौभाग्यशाली,पावन पर्व आपके एवं आपके परिवार में नित प्रेम का रंग फैलाए।
    आपको सपरिवार रंग-बिरंगी होली की ढेरों शुभकामनाएँ।
    💐💐💐

    सधु चन्द्र

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत सुन्दर भावाभिव्यक्ति । होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    जवाब देंहटाएं
  11. वाह बहुत सुंदर सकारात्मक स्नेह से भीगे भाव ।
    सुंदर सृजन।
    रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत सुंदर भावपूर्ण रचना।
    सादर।

    जवाब देंहटाएं
  13. वाह👌👌👌 सुंदर और भावपूर्ण अभिव्यक्ति🙏🙏💐💐

    जवाब देंहटाएं
  14. वाह !ओंकार जी ,क्या बात है ,लाजवाब सृजन ।होली की हार्दिक शुभकामनाएं ।

    जवाब देंहटाएं
  15. वाह
    बहुत सुंदर

    शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं