मंगलवार, 3 नवंबर 2026

874. दिवाली पर सफ़ाई

 


बाहर से ही नहीं,

अंदर से भी करना,

सफ़ाई करो,

तो अच्छी तरह करना। 

**

कूड़ा हटाओ,

तो ध्यान से हटाना,

बेकार समझकर 

फेंक मत देना 

कोई अनमोल चीज़। 

**

बड़े भोले हैं लोग, 

समझते ही नहीं 

कि गहरी जमी  मैल 

नहीं हटती झाड़ू से। 

**

जो तुम हटा रहे हो,

अनमोल है,

जो तुम रख रहे हो,

वही कूड़ा है। 

**

कबाड़ी आए,

तो उसे दे देना

घर का सारा कूड़ा,

साथ में दे देना

थोड़ी-सी नफ़रत,

थोड़ा-सा भय,

थोड़ी-सी ग्रंथियां। 


7 टिप्‍पणियां:

  1. दिवाली पर 'स्वच्छता अभियान' सही बात है, रखना पड़ता है हर बात का ध्यान!

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" पर गुरुवार 05 नवंबर 2026 को लिंक की गयी है....

    http://halchalwith5links.blogspot.in
    पर आप सादर आमंत्रित हैं, ज़रूर आइएगा... धन्यवाद!


    !

    जवाब देंहटाएं
  3. अति सुन्दर अभिव्यक्ति । दीमोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏

    जवाब देंहटाएं