जब डूब जाता है सूरज,
आकाश में नहीं होते चाँद-सितारे,
जब नहीं चमकती बिजली,
नहीं जलती कोई लालटेन,
चुक जाते हैं दीपक के तेल-बाती,
जब नहीं भड़कता कहीं कोई शोला,
जब नहीं सूझता हाथ को हाथ,
घनघोर अंधेरा हँसता है ठठाकर,
तब मैं उठाता हूँ बीड़ा,
निकलता हूँ बाहर,
ललकारता हूँ अँधेरे को,
करता हूँ उद्घोष
कि रौशनी अभी ज़िंदा है।

यह उद्घोष जरूरी है
जवाब देंहटाएंइस चकाचौंध,धुंध और प्रदूषण से भरे
जवाब देंहटाएंवातावरण में जुगनू अभी भी ज़िंदा हैं यही
सुखद है।
सादर।
-------
जी नमस्ते,
आपकी लिखी रचना शुक्रवार २५ जुलाई २०२६ के लिए साझा की गयी है
पांच लिंकों का आनंद पर...
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
सादर
धन्यवाद।
सुंदर
जवाब देंहटाएंवाह!! बहुत प्रेरक रचना
जवाब देंहटाएं